Dahi Handi 2024: दही हांडी 2024 में कब है और क्यों मनाते हैं?

Dahi Handi 2024: भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा पर्व दही हांडी जो कि भारत मे काफ़ी प्रचलित है। यह देश भर में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। इस पर्व को गोपालकला के नाम से भी जाना जाता है। या विशेष दिन ठीक जन्माष्टमी के अगले दिन होता है।

इस दिन मिट्टी की बनी हांडी दही भरकर उसे रस्सी पर लटकाया जाता है और गोविंदाओं की टोपी पिरामिड बनाकर उसे हांडी को तोड़ा जाता है। आइये यह उत्सव इस बर्ष कब मनाया जाएगा। इसके पीछे क्या मान्यता है उसके बारे में जानते ह

Dahi Handi 2024

दही हांडी 2024 (Dahi Handi 2024 Date)

दही हांडी का पर्व भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को कृष्ण जन्माष्टमी पड़ रही है ठीक इसके अगले दिन यानी की 27 अगस्त 2024 को दही हांडी का उत्सव मनाया जाएगा।

दही हांडी क्यों मनाई जाती है ? (Why Dahi Handi Celebrate)

भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं से हर कोई परिचित है। उन बाल लीलाओं की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए दही हांडी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि श्री कृष्णा बचपन में घर जाकर चुपके से लोगों के घरों में ऊपर लटकी मटकी को फोड़कर माखन चुरा कर खाया करते थे।

ऐसी मान्यता है कि श्री कृष्ण जी घर में माखन चुरा कर खाते थे उनके सारे दुख दूर हो जाते थे। इसी मान्यता के अनुसार आज भी दही हांडी का पर्व पूरे भारत भर में काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है।

ये भी जाने – 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *