Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन कब हैं? जानिए क्या है मुहूर्त

Raksha Bandhan 2024:  रक्षाबंधन ऐसा पर्व जिस दिन बहन अपने भाई के हाथ में कलावा बांधकर उसके लंबे जीवन की कामना करती है। इसलिए रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का भी प्रतीक माना जाता है। रक्षाबंधन की बात करें तो यह हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 में रक्षाबंधन कब है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है? आज हम उसके विषय में जानने की कोशिश करते हैं।

Raksha Bandhan 2024

रक्षाबंधन दिनांक 2024 (Raksha Bandhan 2024 Date)

रक्षाबंधन भाई बहन के अटूट रिश्ते का एक महान पर्व है। जो हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल 2024 की बात करें तो रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

रक्षाबंधन मुहूर्त 2024 (Raksha Bandhan 2024 Muhurat)

इस साल रक्षाबंधन का त्योहार 19 अगस्त 2024 को पूरे देश में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 3:04 से यह शुरू होगा और उसी दिन रात 11:55 पर इसका समापन होगा। इस भारतीय समय के अनुसार शुभ मुहूर्त पर एक बहन अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बढ़ सकती हैं। हिंदू शास्त्र के अनुसार इस साल अपराहन का समय रक्षाबंधन के लिए सबसे उपयुक्त माना जा रहा है।

ये भी जाने – 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *