बिस्तर पर बैठकर खाना मत खाओ, ऐसा क्यों कहती है दादी -नानी

Dadi-Nani Ki Baatein: हमारे शास्त्रों में खाने को लेकर अलग से नियम बनाये गए है। भोजन जिसे अन्न का देवता माना जाता है इसलिए शास्त्रों में भोजन से जुड़े कई प्रकार के नियम बनाये गए है। जैसे कि खाना कभी विस्तर पर बैठकर नही खाना चाहिए।

Don't eat food while sitting on the bed, why do grandmothers say so

अक्सर हम घरों के अपनी दादी-नानी से हमारे द्वारा किए जा रहे कर्यो पर रोक-टोक सुनते है। खाने को लेकर भी हमारी दादी- नानी टोकती रहती है।जैसे कि जब हम बिस्तर पर बैठकर भोजन करते है तो इस पर हमारी दादी-नानी रोक टोक करती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि हमारी दादी नानी ऐसा क्यो कहती है? चलिए आज इसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानने की कोशिश करते है –

आखिर क्यों दादी-नानी बिस्तर पर बैठकर भोजन करने को करती है मना

भोजन को अन्न का देवता कहाँ जाता है और अगर ऐसे में हम बिस्तर पर बैठकर भोजन करते है तो अन्न देवता का अपमान माना जाता है। इसलिए बिस्तर पर भोजन करने को हमारी दादी -नानी मना करती है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। जिस बजह से हमारे जीवन मे धन की कमी आने लगती है और जीवन कई तरह की कठनियाँ आने लगती है। इसलिए बिस्तर पर भोजन करने से बचना चाहिए।

यह है भोजन करने का सही स्थान

शास्त्रों के अनुसार भोजन करने के लिए सही स्थान किचेन जहां भोजन बनता है उसे माना जाता है। किचेन में भोजन करने की काफी पुरानी परंपरा भी चली आ रही है। किचेन में भोजन परोसने में आसानी होती है इसके साथ ही गर्म भोजन का आनंद मिलता है।

भोजन करने का सही तरीका

भोजन हमेसा जमीन पर बैठकर करना चाहिए इससे स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ी परेशानी नही होती है साथ ही भोजन करने में भी आसानी होती है। अगर आप जमीन पर बैठकर भोजन करते है तो सीधा भोजन पेट मे जाता है। जिससे पाचन प्रक्रिया भी अच्छी रहती है।

ये भी जानिए – 

आज हमने आपको बिस्तर पर बैठकर खाना क्यों नहीं खाना चाहिए?  इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है.  आशा करते है दी गयी जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *