हिंदू धर्म में नारियल का क्या महत्व है? आइये जानते है
|हिंदू धर्म में नारियल का एक विशेष महत्व है जब भी हिंदू धर्म में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन होता है। तब नारियल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। चाहे शादी हो या शुभ कार्य हो या गृह प्रवेश हो कोई त्यौहार हो हर जगह नारियल का एक विशेष महत्व होता है।
नारियल या तो शुभ कार्य पर फोड़ा जाता है या पर चढ़ाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल का पूजा पाठ में इतना विशेष महत्व क्यों है और यह किस देवी देवता को चढ़ाया जाता है। आज हम हिंदू धर्म में नारियल की महत्वता के बारे में बात करने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं-
नारियल का महत्व
हिंदू धर्म में नारियल को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं। लेकिन एक विशेष मानता है कि जब भगवान विष्णु पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। तब अपने साथ मां लक्ष्मी और नारियल वृक्ष और कामधेनु गाय को साथ लेकर आए थे। इसलिए नारियल वृक्ष को कल्पवृक्ष भी कहा जाता है। इसके साथ ही नारियल पर बने छेद की तुलना भगवान शिव जी के नेत्र से की जाती है। यही कारण है की पूजा पाठ में नारियल का विशेष महत्व होता है।
पूजा पाठ में किस देवी देवता को चढ़ाए नारियल
हिंदू धर्म में नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है श्रीफल जिसका अवकलन मां लक्ष्मी से किया जाता है। अलग-अलग पूजा पाठ के अनुसार नारियल का महत्व होता है जैसे कि शिवालय में नारियल फोड़ कर नहीं बल्कि सबूत चढ़ाया जाता है। पूजा पाठ में सिर्फ सूखे नारियल का इस्तेमाल किया जाता है।
ये भी जाने –