Vivah Muhurat 2024: सावन और चातुर्मास में शादी क्यों नहीं करते हैं?
|Vivah Muhurat 2024: शुभ कार्य करने के लिए एक मुहूर्त तिथि देखी जाती है। अगर आप इस महीने यानी कि जुलाई में शादी, विवाह या अन्य किसी मांगलिक कार्य करने के बारे में विचार कर रहे है। तो आपको लिए हमारा लेख जरूरी हो सकता है।
क्योंकि इस लेख के हम आपको सावन महीने से जुड़ी कुछ ऐसी तिथियों के बारे में बताने जा रहे है। जिन तिथियों को शुभ कार्य को अंजाम दिया जा सकता है। तो आइए जानते है –
सावन और अधिकमास में नही होते है विवाह
मान्यताओं के अनुसार सावन महीने में शुभ कार्य नहीं किए जाते है। क्योंकि सावन महीने में देवशयनी एकादशी होती है। शास्त्रों में बताया गया है कि देवशयनी एकादशी चातुर्मास शुरू हो जाते है। जिसमे देवताओं का शयनकाल रहता है। ऐसे में चातुर्मास में मांगलिक कार्य नही होते है।
इस साल देवशयनी एकादशी 17 जुलाई 2024 से शुरू हो रही है। और इसी महीने सावन भी शुरू हो रहे है। और शास्त्रों के अनुसार सावन में विवाह नही किये जाते है। हालांकि जुलाई में कुछ तिथियां ऐसी है जिन पर शुभ कार्य किए जा सकते हैं। जिसके बारे में आप नींचे जानेंगे-
जुलाई 2024 में विवाह के लिए शुभमुहूर्त
जुलाई 2024 में विवाह के लिए शुभमुहूर्त तिथियां 9, 10, 11 12, 13, 14, 15 निर्धारित की है। विवाह के साथ अन्य मांगलिक कार्य जैसे ग्रह, प्रवेश, भूमिपूजन, हवन, जनेऊ आदि भी इन तिथियों को किए जा सकते है।
जुलाई के बाद कब होंगे मांगलिक कार्य
17 जुलाई 2024 देवशयनी एकादशी की शुरुआत हो रही है इसके बाद सावन भी इसी महीने 22 जुलाई से शुरू हो रहे है। वही देवशयनी एकादशी 4 महीने तक होती है। तो ऐसे में आपको मांगलिक कार्य करने के लिए 4 महीने का इंतजार करना होगा। आपको बता दे कि 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास समाप्त हो रहे है। इसके बाद मांगलिक कार्य किए जा सकते है।
ये भी पढ़ें –
- Sawan 2024: भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर एक साथ कब और क्यों आते हैं?
- Sapne Mein Naag ko bill se bahar nikalte dekhna
- Sapne Mein Naag Ka Dank Marana सपने में नाग का डंक मारना
- Sapne Mein Naag ko bill Mein Jate dekhna सपने में नाग को बिल में जाते देखना
- Sapne Mein naag Ghar Mein Dekhna सपने में नाग घर में देखना