Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत कब हैं और क्यों किया जाता है
|Varalakshmi Vrat 2024: हिंदु धर्म मे ज्ञान की देवी माँ सरस्वती को माना जाता है। ऐसे ही धन की देवी माँ लक्ष्मी को माना जाता है। धन की देवी माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए वरलक्ष्मी व्रत रखा जाता है। यह व्रत सावन महीने के आखरी शुक्रवार को रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो इस दिन व्रत रखता है उसे साल भर धन की कमी नहीं होती है। आज हम आपको इस लेख में Varalakshmi Vrat 2024 Date और शुभमुहूर्त के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है-
वरलक्ष्मी व्रत कब हैं? Varalakshmi Vrat 2024 Date
वरलक्ष्मी व्रत हर साल सावन के आखिरी शुक्रवार को रखा जाता है। शुक्रवार का दिन वैसे भी मां लक्ष्मी जी को समर्पित होता है। इस वर्ष की बात करें तो बार लक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024 को पड़ रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को जो रखता है उसे व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता की छाया दूर हो जाती है और उसे साल भर धन की कमी नहीं होती है।
वरलक्ष्मी व्रत का महत्व
हिंदू धर्म में जिस तरह से भगवान शिव के लिए सोमवार का दिन समर्पित होता है इस तरह धन की लक्ष्मी मां को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। लेकिन सावन के महीने में पढ़ने वाला आखिरी शुक्रवार माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए काफी विशेष होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से धन की कमी नही होती है।
ये भी जाने –