Varalakshmi Vrat 2024: वरलक्ष्मी व्रत कब हैं? इस दिन का क्या है महत्व
|Varalakshmi Vrat 2024: धन की प्राप्ति के लिए हिंदु धर्म मे देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना पड़ता है। माँ लक्ष्मी देवी को प्रसन्न करने और धन की प्राप्ति के लिए वरलक्ष्मी व्रत भी रखा जाता है। सावन के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को जो रखता है उन्हें साल भर धन की कमी नहीं होती है। आखिर इस साल 2024 में वरलक्ष्मी का व्रत कब है इसका क्या महत्व है। चलिए इसके बारे मव थोड़ा जानने की कोशिश करते है-
वरलक्ष्मी व्रत 2024 डेट (Varalakshmi Vrat 2024 Date)
वरलक्ष्मी का व्रत सावन महीने के आखरी शुक्रवार को पड़ता है। और इस साल सावन का आखरी शुक्रवार 16 अगस्त 2024 को पड़ रहा है। यानी जी इस बर्ष वरलक्ष्मी का व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को कोई रखता है तो व्यक्ति के जीवन से दरिद्रता दूर होती है और धन की प्राप्ति होती है।
वरलक्ष्मी व्रत का महत्व (Varalakshmi Vrat Significance)
शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। लेकिन सावन के महीने का आखिरी शुक्रवार काफी महत्वपूर्ण होता है। सावन के आखिरी शुक्रवार को माता की पूजा अर्चना करने के लिए वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। इस दिन व्रत रखने से धन की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति के जीवन दरिद्रता दूर होती है।
वरलक्ष्मी व्रत का दान (Varalakshmi Vrat Daan)
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन माता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, तिल, चावल, खीर, हल्दी, नमक और जरूरतमंद लोगों को कपड़े का दान करना चाहिए। साथ ही गाय पूजन करें और चारा खिलाएं।
ये भी जाने –