Sawan Somvar 2024: सावन के पहले सोमवार व्रत की तैयारी कैसे की जाती है?
|Sawan Somvar 2024: सावन का महीना भगवान शिव भक्तों के लिए काफी मायने रखता है। यह पूरा महीना भगवान शिव के लिए समर्पित होता है। इस महीने में भगवान शिव के भक्त बढ़ चढ़कर शिव जी का व्रत रखते ह। जिसका महत्व काफी बड़ा होता है।
इस साल सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई 2024 को पड़ रहा है। और सावन के महीने में सोमवार का दिन काफी विशेष होता है। इस दिन बड़ी संख्या में शिव भक्त व्रत रखते है। आइये इस बार पहले सोमवार व्रत के लिए आपको किस प्रकार की तैयारी करनी होगी। उसके बारे में जानते है-
सावन के पहले सोमवार की तैयारी
जैसा कि हम आपको बताया कि सावन महीने में पड़ने वाले हर सोमवार का एक विशेष मजत्व होता है। जिसमे पहला सोमवार सबसे ज्यादा विशेष होता है। अगर आप पहले सोमवार को व्रत रखना चाहते है। तो आपको सबसे पहले उठकर नहाकर साफ कपड़े पहनकर मंदिर जाएं।
मन्दिर में भगवान की शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। जलाभिषेक के लिए जल, दूध, गंगाजल, घी जैसी सामग्रियों को शामिल जरूर करें।आपको बता दे को की शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान प्रसन्न होते है और भक्त की मनोकामनाएं पूरी करती है।
पुराणों के अनुसार भगवान शिव खुद एक जल हैम जिसका मान्यता समुंदर मंथन से मिलती है। जब समुंदर मंथन हुआ था तब भगवान शिव ने विष का सेवन किया था। जिससे उनका कंठ नीला पड़ गया था।
इस विष के ऊष्मता को शांत करने के लिए सभी देवताओं ने भगवान शिव को जल अर्पित किया था। तब से भगवान शिव के लिए जल अर्पित करने की परंपरा शुरू हुई थी। ऐसे में सावन में आपको भगवान की शिवलिंग पर जलाभिषेक जरूर करना चाहिए। जलाभिषेक के साथ – साथ आप धातुराज़ भस्म भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते है।
ये भी पढ़ें –