Sawan Purnima 2024 Date: सावन पूर्णिमा कब है? इसका महत्व, व्रत, पूजा विधि यहाँ जानिए

Sawan Purnima 2024 Date: हिंदु धर्म मे सभी पर्व का एक विशेष महत्व होता है। जैसे कि सावन पूर्णिमा का त्यौहार काफी मजत्व होता है। यह पर्व रक्षाबंधन के दिन मनाया जाता है। आपको बता दे कि सावन पूर्णिमा श्रावण मास का आखिरी दिन होता है।

इस साल सावन पूर्णिमा के दिन सावन का आखिर सोमवार भी है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। जिसकी एक अलग महत्व है। अब इस साल सावन पूर्णिमा कब है? इसका व्रत, पूजा, विधि विधान आदि के बारे में जानते है-

सावन पूर्णिमा कब है? ( (Sawan Purnima 2024 Kab hai))

इस साल यानी 2024 में सावन महीने की शुरुआत 22 जुलाई 2024 से हो रही है। और सावन की समाप्ति 19 अगस्त 2024 को होगी। वही सावन पूर्णिमा की बात करे तो यह 19 अगस्त 2024 को है। इसी दिन रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। रक्षाबंधन जो की एक ऐसा त्यौहार जो भाई बहन के प्रेम और अटूट बंधन का प्रतीक माना जाता है।

सावन पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त (Sawan Purnima 2024 Shubh Muhurat)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार सावन पूर्णिमा 2024 में शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार माना गया है।

  1. सावन पूर्णिमा: सोमवार, 19 अगस्त 2024
  2. अभिजीत मुहूर्त: 19 अगस्त, दोपहर 12:04 से 12:55 तक
  3. स्नान-दान मुहूर्त: प्रात:काल 04:32 से 05:20 तक

सावन पूर्णिमा 2024 पूजा विधि (Sawan Purnima 2024 Puja Vidhi)

हिंदू मान्यता के अनुसार सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस पूजा को भारत में कई जगह सत्यनारायण की पूजा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन जल्दी उठकर पूजा सामग्री जैसे बेलपत्र धूप, दीप, शुद्ध जल, मिठाई आदि को एकत्रित करके भगवान शिव जी को उसका चढ़ावा लगाएं और उनकी पूजा करें।

ये भी पढ़ें –

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *