Sawan 2024 Vastu: घर में बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ या अशुभ, जाने क्या है वजह

Sawan 2024 Vastu: सावन का महीना चल रहा है और सावन का महीना भगवान शिव का काफी प्रिय माना जाता है। पूरे सावन के महीने में शिव भक्तों की जगह- जगह भीड़ लगी रहती है। सावन के महीने में घर मे बेलपत्र का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है।

बैसे भी भगवान शिव को बेलपत्र काफी प्रिय है शिवलिंग पर भी बेलपत्र चढ़ाए जाते है। सावन के महीने में आपको घर मे बेलपत्र लगाना चाहिए। नीचे इसके बारे में हमने कुछ बातें शेयर की है। आइये जानते है-

Sawan 2024 Vastu

बेलपत्र लगाने के वास्तु नियम (Vastu rules for planting Belpatra)

अगर आप सावन के महीने में घर मे बेलपत्र का पौधा लगाते है तो यह काफी शुभ हो सकता है। वास्तु के अनुसार बेलपत्र का पौधा घर की उत्तर या पश्चिम या उत्तर की दिशा में लगाने लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर से नेगेटिविटी दूर होती है।

शास्त्रों के अनुसार ऐसा भी कहा जाता है कि अगर घर में बेलपत्र का पौधा होता है तो घर के सदस्यों को चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा भगवान शिव को बेलपत्र अति प्रिय है। इसलिए सावन के महीने में बेलपत्र की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है।

इस दिन बेल पत्र न तोड़े

शास्त्रों के अनुसार अगर आपके घर मे बेलपत्र का पौधा है तो आपको नवमी, अष्टमी, चतुर्दर्शी, अमावस्या तिथि को बेल पत्र नही तोड़ने चाहिए। इस दिन बेलपत्र तोड़ना अशुभ माना जाता है। सोमवार के दिन भी बेलपत्र तोड़ने से आपको बचना चाहिए।

ये भी जाने  – 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *