Raksha Bandhan 2024: इस मंत्र के साथ बहनआपजे भाई हाथ की कलाई पर बांधे रक्षासूत्र

Raksha Bandhan 2024: भाई बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व रक्षाबन्धन का पर्व काफी महत्वपूर्ण पर्व होता हैं। इस दिन बहने अपने भाई के कलाई पर रक्षा धागा बांधकर उनके लंबे जीवन की कामना करती है। राखी बांधते समय बहन को मंत्र बोलना जरूरी होता हैं। ऐसी मान्यता है कि मंत्र बोलते हुए राखी बांधने से भाई के जीवन मे खुशहाली आती और जीवन मे तरक्की होती है। आइये जानते है कि राखी बांधते हुई3 बहन को कौन सा मंत्र पढ़ना चाहिए।

Raksha Bandhan 2024

रक्षाबंधन पर किस मंत्र से बांधें राखी ? (Raksha Bandhan Mantra)

इस बर्ष 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भाई के हाथ पर बहने राखी बांधकर उनके लम्बे जीवन की कामना करेंगी। अब जैसा हम सब जानते हैं कि हिंदू धर्म में बिना मंत्र के कोई पर्व शुभ नहीं माना जाता है। इसलिए इस राखी के पर्व पर भाई के हाथ में राखी बांधते हुए बहन को एक मंत्र पढ़ना होगा जो कि नीचे दिया गया है।

येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि,रक्षे माचल माचल:।

रक्षासूत्र या राखी कैसी होनी चाहिए?

भाई बहन का प्रत्येक रक्षाबंधन काफी महत्वपूर्ण पर्व होता हैं। ध्यान रहे कि इस रक्षाबंधन पर भाई के हाथ में बांधने वाला रक्षा सूत्र 3 धागों और राखी में लाल पीला रंग का होना चाहिए।

रक्षाबंधन के बाद राखी का क्या करें?

बहन के द्वारा कलाई पर बांधी गई राखी को इधर-उधर कभी ना फेक बल्कि इस जन्माष्टमी के दिन किसी पेड़ के नीचे रख दें या फिर जल में इसे बहा दें।

ये भी जाने – 

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *