मुहर्रम 2024 कब है? जानिए कब मनाया जाएगा, यौम-ए-आशूरा

Muharram 2024 Date: मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए मुहर्रम का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। हर मुस्लिम धर्म को व्यक्ति को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। बता दे कि मुहर्रम इस्लामी /हिजरी कैलेंडर के पहले ही दिन मनाया जाता है। मुहर्रम के ठीक 10 दिन बाद यौम-ए-आशूरा होता है। इसलिए मुहर्रम का महीना काफी पवित्र होता है।

इस्लाम धर्म से जुड़े हर पर्व त्यौहार चंद्र कैलेंडर पर आधारित होते हैं इसलिए हर साल चंद्र की स्थिति के अनुसार मोहर्रम की तारीख बदलती रहती है। अब इस साल 2024 मुहर्रम कब है? आज इसकी जानकारी हम आपको देंगे। तो आइए जानते है-

मुहर्रम कब है? | Muharram Kab Hai

मुहर्रम कब है यह काफी लोगो का सवाल है। तो इसके बारे में हम आपको बता दे कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार मुहर्रम की संभावित तारीख 7 जुलाई 2024 बताई गई है। लेकिन आपको बता दे कि मोहर्रम की सही तारीख चांद के दीदार के बाद ही पता चलती है।

मुहर्रम 2024 का महत्व | Significance of Muharram 2024

कोई भी धर्म हर धर्म मे हर पर्व का एक विशेष महत्व होता है। ऐसे मुहर्रम मनाने का भी एक विशेष महत्व होता है। बता दे कि मुहर्रम का महीना गम का महीना होता है। इस महीने को इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत के गम में बनाया जाता है।

मुहर्रम के ठीक 10 दिन बाद इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत हुई थी। इसलिए इस दिन को यौम-ए आशूरा के रूप में मनाया जाता है। यौम-ए आशूरा के दिन मुस्लिम काले कपडे पहनते है, और इमामबाड़ा से ताजिया जुलूस निकाला जाता है. बता दे की ताजिया को इमाम हुसैन की कब्र का प्रतीक माना जाता है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *