Janmashtami 2024 Date: जन्माष्टमी कब है? किस दिन होगा श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव, आइये जानते है
|Janmashtami 2024 Date: भगवान श्री कृष्ण के जन्म के रूप में मनाया जाने वाला पर्व जन्माष्टमी हिंदू धर्म के लिए काफी खास पर्व होता है। इस दिन पूरे भारत में एक अलग धूम रहती है। Janmashtami 2024 पर्व हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से जन्माष्टमी कब है? और कब मनाया जाएगा। उसके बारे में थोड़ा विस्तार से जानने की कोशिश करते है। तो आइए जानते है-
कृष्ण जन्माष्टमी कब है? (Janmashtami 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत सोमवार 26 अगस्त से हो रही है। ऐसे में हिंदू धर्म पंचांग के अनुसार इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत पूजन किया जाएगा।

श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 2024 (Shri Krishna Janmotsav)
श्री कृष्ण का जन्म मथुरा नगरी कंस के कारागृह में हुआ था कृष्णा देवकी की आठवीं संतान थे। इसलिए हर साल कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हिंदू धर्म के लिए काफी विशेष होता है। इस दिन घरों में भजन कीर्तन होते हैं और झांकियां सजाई जाती हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर दही हांडी का भी आयोजन किया जाता है।
ये भी जाने –