Hariyali Teej Date 2024: हरियाली तीज कब है और इसे क्यो मनाते हैं? आइए जानते है इसकी मान्यताएं

Hariyali Teej Date 2024: हरियाली तीज हर साल सावन के महीने में मनाया जाता है। हिन्दु धर्म के अनुसार यह पर्व सुहागिन महिलाओं और कुवांरी लड़कियो के लिए काफी खास होता है। लेकिन हरियाली तीज पर्व मनाने के पीछे क्या मान्यता है यह बहुत कम लोग जानते है। इसलिए आज इस लेख में हम आपको हरियाली तीज क्यो मनाया जाता है और इस साल यह पर्व कब है। इसके बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है-

Hariyali Teej Date 2024

हरियाली तीज कब है? | When is Hariyali Teej?

हरियाली तीज साल इस साल यानी कि 2024 में 7 अगस्त 2024 को मनाई जाएगी। बता दे कि यह सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि 6 अगस्त 2024 को शुरू होगी और तृतीय तिथि 7 अगस्त 2024 को 10 बजे समाप्त होगी।

हरियाली तीज पूजा की बात करें तो सुबह 9 बजकर 6 मिनेट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है। साथ ही सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 के बीज पूजन का मुहूर्त बन रहा है।

हरियाली तीज क्यों मनाया जाता है? | Why is Hariyali Teej celebrated?

हरियाली तीज के पर्व से एक विशेष महत्वता जुड़ी हुई है। मान्यताओं के अनुसार इस पर्व को भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन देवी पार्वती ने भगवान शंकर को अपने पति के रूप में स्वीकार किया रहा। इस पर्व को उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार जैसे राज्यो में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।

हरियाली तीज व्रत का महत्व | Importance of Hariyali Teej fast

हरियाली तीज पर्व कुवांरी लड़कियों के लिए काफी विशेष होता है। इस दिन लड़कियां अपने लिए अच्छे पति की प्राप्ति के लिए व्रत रखती है। और माता पार्वती भगवान शिव की पूजा करके शीघ्र विवाह की कामना करती है। इसके साथ मान्यताओं के अनुसार जो सुहागिन महिलाएँ  इस दिन व्रत रखती है तो उन्हें अंखड सौभाग्य और पति की दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें –

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *