Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर क्यों पहने जाते हरे रंग के कपड़े, आइये जानते है क्या है मान्यता
|Hariyali Teej 2024: सावन महीने में आने वाला महापर्व हरियाली तीज काफी विशेष माना जाता है। इस दिन सुहागन महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन व्रत रखने वाली सुहागन महिलाएं हरी चूड़ियां और हरे रंग के वस्त्र पहनती हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है कि आखिर हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र क्यों पहने जाते हैं शायद नहीं, अगर हां तो चलिए इसके बारे में आज जानने की कोशिश करते हैं –
हरियाली तीज पर आखिर क्यों पहनते हैं हरे रंग के वस्त्र
हरियाली तीज महापर्व सावन महीने में मनाया जाता है। और सावन का ऐसा महीना होता है। जिसमें बरसात होने के कारण हर जगह हरियाली हो जाती है। यही कारण है की हरियाली तीज के दिन हरे वस्त्र पहनने की परंपरा है। जो की काफी लंबे समय से चली आ रही है।
हरियाली तीज पर हरे रंग के वस्त्र पहनने के पीछे एक और मान्यता है वह यह कि हरा रंग शुभता और शांति का प्रतीक होता है। इसलिए इस दिन हरे वस्त्र पहने जाते हैं उसके साथी एक धारणा यह भी है कि हरे रंग के वस्त्र धारण करने से व्यक्ति के जीवन इस रंग की तरह खुशनुमा हो जाता है।
हरियाली तीज कब है? (Hariyali Teej 2024Date)
इस वर्ष हरियाली तीज सावन 7 अगस्त को पड़ रही है इस दिन महिला पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और माता पार्वती और भोले नाथ शिव जी की पूजा आराधना करके अपने वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि की कामना करती है।
ये भी पढ़ें –
- Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर वास्तु से जुड़े ये उपाय पति-पत्नी के रिश्ते में भर देंगे मिठास
- sapne mein parchhaai dekhna सपने में परछाई देखना
- sapne mein Pardesi dekhna सपने में परदेसी देखना
- sapne mein pareeksha mein baithana सपने में परीक्षा में बैठना
- sapne mein paneer khaana सपने में पनीर खाना