Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए?
|Guru Purnima 2024: सावन के महीने में अनेक त्योहार होते है। इस साल 2024 में सावन 22 जुलाई 2024 दिन सोमवार से शुरू हो रहे है। उससे पहले आषाढ़ पूर्णिमा के दिन रविवार 21 जुलाई 2024 को गुरु पूर्णिमा को मनाया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा का पर्व शिक्षक यानी कि गुरु के सम्मान के लिए मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार ईश्वर से ऊंचा गुरु को दर्जा मिला है क्योंकि गुरु ज्ञान और मार्गदर्शन करके जीवन का अंधकार दूर करते हैं। गुरु पूर्णिमा के दिन व्रत और पूजन किया जाता है जिसका अलग विधान है। जिसकी जानकारी नीचे प्राप्त करेंगे।
गुरु पूर्णिमा 2024 | Guru Purnima 2024
गुरु पूर्णिमा के दिन जल्दी उठाकर स्नान करके पूजा पाठ करें। अगर आप चाहे तो इस दिन व्रत भी रख सकते हैं लेकिन अगर आप किसी कारण व्रत नहीं रख पाते तो आपको इस दिन कुछ मुख्य कार्यों को जरूर करना चाहिए। जो कि नीचे दिए गए हैं।
- गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरु पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें। अगर आप चाहे तो इस दिन गुरु की जगह दादा दादी, नाना नानी, माता-पिता या बड़े लोगों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।
- अगर आप वर्तमान समय में विद्यार्थी हैं तो आपको इस दिन गीता का पाठ जरूर करना चाहिए और केसर का तिलक लगाना चाहिए।
- इस विशेष देना पीपल के वृक्ष के नीचे जल चढ़ाएं और वहां एक दीपक जलाएं इसके बाद विष्णु जी का ध्यान करें।
- अगर आपकी कुंडली में किसी तरह का दोष है तो आप गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु का ध्यान करें साथ ही 108 बार ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का जाप करें.
ये भी पढ़ें –
- Sawan Vrat Tyohar 2024: सावन के प्रमुख त्यौहार और व्रत, उनकी लिस्ट
- Mangla Gauri Vrat 2024: मंगला व्रत कब है? सावन मंगला व्रत के महत्व
- Jaya parvati Vrat 2024: मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए कुंवारी कन्याएं, जया पार्वती व्रत
- Sawan Somvar 2024: सावन में पहले सोमवार की तैयारी कैसे करें?
- Muharram 2024: मुहर्रम का यौम ए आशूरा कब है? इस दिन मुस्लिम लोग क्या करते है?