Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा कब है और ये क्यो खास है?
|Guru Purnima 2024: गुरु हमें जीवन जीने की सही दिशा बताते है। इसलिए हिन्दू धर्म मे गुरु पूर्णिमा पर्व का काफी मजत्व होता है। हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व विशेष रहता है। इसलिए इस साल गुरु पूर्णिमा कब है और यह क्यो खास है। आज हम इस लेख में इस बारे में पूरी चर्चा करेंगे। तो आइए जानते है-
गुरु पूर्णिमा कब है? (Guru Purnima 2024)
इस साल यानी कि 2024 में गुरु पूर्णिमा हिन्दू पंचाग के अनुसार गुरु पूर्णिमा आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि 21 जुलाई और दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन स्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन इस योग से गुरु की पूजा करने से जीवन मे आनी वाली समस्याओं दूर हो सकती है और और सिद्धियों की प्राप्ति हो सकती है।
गुरु पूर्णिमा के बारे में आपको थोड़ा बता दे कि यह पर्व महर्षि वेदव्यास की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।
गुरु पूर्णिमा का महत्व (Guru Purnima Significance)
वेदव्यास के अनेक शिष्यों में से पांच शिष्यों ने गुरु पूजा की परंपरा प्रारंभ की थी। तब से हर साल इस दिन लोग व्यास जी के तस्वीर पर पूजन और उनके द्वारा रचित ग्रथ का अध्ययन करते हैं और जयंती के रूप में गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है।
आपको बता दें कि शास्त्रों के अनुसार महर्षि व्यास को तीनों कालों का ज्ञाता माना गया है। वेदव्यास की महत्वता को देखते हुए ही महान संत कबीर जी ने एक दोहा लिखा था गु“गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पाये, बलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो मिलाये.”
इस दोहे में भगवान से भी ज्यादा बड़ा दर्जा गुरु को दिया गया है इसलिए इस विशेष पर्व पर लोग अपने-अपने गुरु को याद करते हैं और उनके बताए गए मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ने का प्रण लेते है।
ये भी पढ़ें –
- sapne mein padhana ya padhaana सपने में पढ़ना या पढ़ाना
- Sapne main nukila Juta dekhna सपने में नुकीला जूता देखना
- Vivah Muhurat 2024: सावन और चातुर्मास में शादी क्यों नहीं करते हैं?
- Sawan 2024: भगवान शिव और माता पार्वती धरती पर एक साथ कब और क्यों आते हैं?
- Sapne Mein Naag ko bill se bahar nikalte dekhna