Bahula Chauth 2024: बहुला चौथ कब है और क्यों मनाई जाती है? जानिए पूरी कहानी

Bahula Chauth 2024: सावन का पूरा महीना हिन्दू धर्म के लोगों के लिए विशेष होता है। क्योंकि इस महीने में पर्व काफी मनाए जाते है। जैसे कि रक्षाबंधन का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है। ठीक रक्षाबंधन के बाद बहुला चौथ व्रत किया जाता है। जिसका काफी महत्व होता है। आज हम अपने इस लेख में Bahula Chauth 2024 कब है इसका क्या महत्व है। उसके बारे में जानने वाले है। तो आइये जानते है-

बहुला चौथ 2024 डेट (Bahula Chauth 2024 Date)

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को बहला चौथ के नाम से जाना जाता है। बहुला व्रत मुख्य रुप से संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं गाय की पूजा करती है साथ ही मिट्टी से बने शिव पार्वती कार्तिकेय और गणेश जी की प्रतिभा की उपासना करती हैं। इस बर्ष Bahula Chauth 2024 का व्रत 22 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा।

 बहुला चौथ व्रत कैसे किया जाता है?

बहुला चौथ व्रत संतान प्राप्ति के लिए रखा जाता है। इस दिन गाय की पूजा होती है। ऐसे मान्यता है कि इस दिन गाय के दूध की बनाई गई किसी भी सामाग्री का सेवन नही करना चाहिए। इस विशेष दिन गाय के दूध पर उसके बछड़े का विशेष अधिकार समझना चाहिए।

Bahula Chauth 2024 के पर्व पर आप पूरा दिन व्रत करके संध्या के समय गौ माता की पूजा करें और कुल्हड़ पर पपड़ी आदि रखकर भोग लगाकर भोजन करें।

ये भी जाने – 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *