आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होगी? जानिए तिथि और घटस्थापना मुहूर्त

Ashadha Gupt Navratri 2024: हिंदु धर्म मे हर भगवान की पूजा करने के लिए अलग-अलग विशेष दिन मनाएं गए है। जैसे कि नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। ऐसे ही एक होती है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि जिसने गुप्त तरीके से देवी की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा करने से अमोघ सिद्धियां प्राप्त होती है।

हर साल आषाढ़ के महीने में गुप्त नवरात्रि होती है। हर साल की तरह इस साल 2024 में आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की तिथि को आज हम आपको इस लेख में इस विषय के बारे में बताने जा रहे है। तो आइए जानते है-

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि कब है? | Ashadha Gup Navratri 2024 Kab Hai

सबसे पहले आपको बता दे कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 9 दिन तक चलती है। हर दिन अलग – अलग देवी की पूजा की जाती है। इस साल 2024 में आषाढ़ नवरात्रि 6 जुलाई से शुरू होगी और 15 जुलाई तक दिन सोमवार तक रहेगी। इस दिन 10 महाविद्याओं देवी मां काली, तारा देवी, षोडषी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्ता, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, और कमला देवी की पूजा की जाएगी।

गुप्त नवरात्रि महत्व (Gupt Navratri Significance)

अगर आप हिन्दू धर्म से तालुख रखते है तो आपको पता होगा कि हर पूजा का एक महत्व होता है। उसी तरह से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा करने का भी महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में देवी की पूजा करने से सभी दुःख दूर हो जाते है। इसके साथ ही घर मे सुख सम्रद्धि भी बनी रहती है।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 2024 तिथियां (Ashadha Gupt Navratri 2024 Tithi)

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रतिपदा तिथि – 6 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि द्वितीया तिथि – 7 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि तृतीया तिथि – 8 और 9 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि चतुर्थी तिथि – 10 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पंचमी तिथि – 11 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि षष्ठी तिथि – 12 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि सप्तमी तिथि – 13 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि अष्टमी तिथि – 14 जुलाई 2024
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि नवमी तिथि – 15 जुलाई 2024

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *