Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ का आज से आगाज, जाने क्या है अमरनाथ गुफा का रहस्य
|Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रा को लेकर शिव भक्तों में काफी उत्सुकता रहती हैंम अगर आप भी शिव भक्त है और अमरनाथ यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे है। तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी हो सकती है। क्योंकि अमरनाथ यात्रा का आगाज़ 29 जून 2024 को हो चुका है।
तो अगर आप अभी इस अमरनाथ यात्रा पर बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो आपको अमरनाथ गुफा से जुड़े कुछ पहलुओं को जान लेना चाहिए। जिसके बारे में नीचे बताया गया है-
अमरनाथ गुफा की कथा (Story of Amarnath Cave)
हिंदू मान्यताओं के अनुसार अमरनाथ गुफा में भगवान शिव विराजमान है। ऐसा माना जाता है कि एक बार माता पार्वती ने भगवान शिव से अमृत्व का कारण जानने के लिए कहा तो भगवान शिव ने माता पार्वती एक कथा सुनाने का निश्चय किया और कथा सुनाने के लिए अमरनाथ गुफा का चुनाव किया था। ताकि इस कथा को कोई दूसरा न सुन सकें।
इतना ही नहीं जब भगवान शिव जी ने अमरनाथ गुफा में प्रवेश किया तब भगवान शिव कालगिनी बनाई और गुफा के आसपास मौजूद हर जीवित प्राणी को नष्ट करने के लिए उसे आग फैलने का आदेश दिया ताकि माता पार्वती को छोड़कर कोई भी इस अमर कथा को ना सुन सके। भगवान शिव ने इसी अमरनाथ गुफा में समाधि ले ली और पार्वती को अमरत्व का रहस्य सुनाया। बता दे की अमरनाथ गुफा के अंदर एक प्राकृतिक शिवलिंग मौजूद है. जिसका रहस्य काफी बड़ाहै .
ये भी पढ़ें –