राम और माता सीता जी की विवाह वर्षगांठ कब मनाई जाएगी?

Vivah Panchami 2024: प्रतिवर्ष विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम और माता सीता जी का विवाह हुआ था यह पर्व विवाह जोड़ों के लिए समर्पित होता है और प्रेम का संदेश देता है। 

हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में राम -सीता की जोड़ी को एक आदर्श पति -पत्नी के रूप में देखा जाता है। इसलिए ऐसा माना जाता है कि विवाह पंचमी के दिन प्रभु राम और माता सीता की पूजा करने से शादी में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं।

इस बर्ष Vivah Panchami 2024 Kab Hai आज इस लेख के माध्यम से हम इसकी पूरी जानकारी के बारे में चर्चा करेंगे। तो चलिए जानते है-

विवाह पंचमी कब है? (Vivah Panchami 2024 Kab Hai)

इस वर्ष यानी की 2024 में श्री राम और सीता जी का विवाह वर्षगांठ 6 दिसंबर को श्रवण का धनिष्ठा नक्षत्र के साथ ध्रुव युग में मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी नेपाल के जनकपुरी में शुरू हो चुकी हैं जहाँ माता सीता का मायका है।

विवाह पंचमी 2024 का शुभ मुहूर्त 5 दिसंबर प्रातः 12:49 पर शुरू होगा और 6 दिसंबर 2024 को प्रातः बचकर 7 मिनट पर समापन होगा।

विवाह पंचमी पर कैसे करें राम – सीता की पूजा

अगर आप अपने विवाहित जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो इस दिन सबसे पहले राम -सीता की जोड़ी की तस्वीर अपने घर के मंदिर में रखें और उसके बाद दोनों दंपति मिलकर सीताराम का जाप करें और विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

कहां हुआ था श्रीराम और सीता मैया का विवाह

हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार और बाल्मीकि रामायण के मुताबिक माता सीता का जन्म जनकपुर में हुआ था। जनकपुर का प्राचीन नाम मिथिला और विदेहनगरी था वहीं के रानी बाजार नाम की जगह पर मणिमंडल स्थान है। जहां पर सीता-राम का विवाह हुआ था।

ये भी जानिए –

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *